मुजफ्फरनगर में हील डायबिटिक क्लिनिक का भव्य उद्घाटन

मुजफ्फरनगर में हील डायबिटिक क्लिनिक का उद्घाटन मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पंकज जैन, एसएल ग्रुप के डायरेक्टर विशाल श्रीवास्तव, लोकपाल नीरज शर्मा और डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार योगाचार्य ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. पंकज जैन ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विशाल श्रीवास्तव, डॉ. पंकज जैन और नीरज शर्मा ने मधुमेह से होने वाली बीमारियों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हिन्टोनिया लेटीफ्लोरा के प्रभाव और मधुमेह नियंत्रण में उसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। हील क्लिनिक के उद्देश्य को विस्तार से समझाया गया, जिसमें बताया गया कि कैसे सही दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव करके मधुमेह और उसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

भविष्य में हील क्लिनिक पर मधुमेह रोगियों को उचित परामर्श और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. अमित कुमार को बधाई दी। सभी आगंतुकों ने मधुमेह जागरूकता की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में पूरे भारत में हील सेंटर खोलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts