गांधीनगर में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने लिया भाग

मुजफ्फरनगर के गांधीनगर स्थित श्यामा श्याम मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास पंडित जगमोहन भारद्वाज के सानिध्य में पंडित हंसराज भारद्वाज ने विधि-विधान से पूजा कराई।

कथा के पहले दिन यजमान मनोज अग्रवाल और अंजुल अग्रवाल ने 101 महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधीनगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई।

कथा व्यास ने सत्संग और भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया। पहले दिन आत्मदेव ब्राह्मण, उनकी पत्नी धुंधली और उनके पापी पुत्र धुंधकारी की कथा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि धुंधकारी के अत्याचारों से त्रस्त लोगों ने उसे मार दिया, लेकिन वह मरणोपरांत प्रेत बन गया। गोकर्ण द्वारा किए गए पिंडदान से भी उसे मुक्ति नहीं मिली। विद्वानों के सुझाव पर गोकर्ण ने भागवत कथा का आयोजन किया, जिसे सुनकर धुंधकारी को मोक्ष प्राप्त हुआ।

श्यामा श्याम मंदिर में यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

इस अवसर पर ललित अग्रवाल, हरीश गोयल (भाजपा महामंत्री), पंडित हंसराज भारद्वाज, संजय शर्मा, संजीव गौतम, अमरनाथ प्रजापति, डॉ. कुलदीप, अन्नू अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पुलकित, अजय कुमार, लोकेश चंद्रा, रमेश गुप्ता, मनोज सेठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts