पूर्व सीएमओ डॉ. जगबीर सिंह बोले— कांग्रेस को मजबूत करना ही मेरा संकल्प,

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी एवं पूर्व मुख्य चिकित्सक अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जगबीर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर और कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में वह हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, रोहतक में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत थे। उस समय उनके मन में बार-बार यह सवाल उठता था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से दूर क्यों है और इसके पीछे क्या कारण हैं। इन्हीं कारणों को जानने और कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर लौटकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि वह एक कांग्रेसी परिवार से आते हैं और पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस दौरान बहुजन समाज पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ है और कांग्रेस धीरे-धीरे प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य राहुल गांधी के नेतृत्व में नई कांग्रेस के निर्माण के लिए कार्य करना है। मैं संगठन को मजबूत करने और जनता का विश्वास दोबारा जीतने के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts