असम में बाढ़ का कहर, 300 मीटर लोहे का पुल बहा, 20 हजार लोग प्रभावित,

असम इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। एक तरफ उत्तर भारत बारिश के इंतजार में गर्मी से झुलस रहा तो वहीं दूसरी तरफ असम में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। असम के कई जिलों में बाढ़ के हालात है।पूरे प्रदेश में करीब 20 हजार से बाढ़ से प्रभावित हैं। धेमाजी में केमी नदी पर बना 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बह गया।

असम में कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मुख्य रूप से धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर कोकराझार जिले प्रभावित हैं। वहीं सबसे गंभीर स्थिति धेमाजी जिला की है। इस बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस जिले में अकेले 15,000 से अधिक लोग संकट में हैं। यहां के जुनाई (Jonai) क्षेत्र में पुल बह गए हैं डिकारी नदी में बाढ़ आने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

300 मीटर रेलवे पुल बहा

बारिश से केवल लोग ही नहीं, अब इंफ्रा भी प्रभावित होने लगा है। बारिश से धेमाजी इलाके में केमी नदी पर बना 300 मीटर लंबा लोहे का पुल बह गया। यह रेलवे पुला था। पुल का एक हिस्सा बहने से रेलवे सेवा बंद हो गई है।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शुरू किया AI और डेटा साइंस में B.Tech कोर्स,

गृह मंत्री ने लिया अपडेट

अमित शाह ने असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पर चर्चा के लिए असम के मुख्यमंत्री को फोन किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन करके राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शाह ने राज्य की उफनती नदियों से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts