Flipkart की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस साल की सल 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है. वहीं Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिलने की बात कही जा रही है. हालांकि अभी कंपनी ने सेली की तारीख या ऑफर्स का आधिकारिक तौर पर को ऐलान नहीं किया है. ऐसे में ऐसे में 9 अक्टूबर की तारीख को फिलहाल सिर्फ एक लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 कब शुरू हो सकती है?
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो पिछले साल के मुकाबले इस बार सेल करीब दो हफ्ते बाद शुरू होगी. 2025 में Big Billion Days Sale 23 सितंबर से शुरू हुई थी.
Plus और VIP मेंबर्स को कब मिलेगा Early Access?
लीक के मुताबिक Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को सामान्य ग्राहकों से करीब 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिल सकता है. यानी अगर मेन सेल 9 अक्टूबर से शुरू होती है तो इन मेंबर्स के लिए Early Access 8 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है.यह सुविधा उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो सेल में महंगे फोन, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बड़ी छूट का इंतजार कर रहे हैं. सीमित स्टॉक वाले कई प्रोडक्ट सामान्य सेल शुरू होने के कुछ ही समय में आउट ऑफ स्टॉक हो सकते हैं. ऐसे में Early Access का फायदा मिल सकता है.
पिछले साल भी मिला था Early Access
Flipkart ने 2025 की Big Billion Days Sale में भी चुनिंदा मेंबर्स को Early Access दिया था. पिछले साल Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से 24 घंटे पहले सेल में खरीदारी का मौका मिला था, जबकि मुख्य सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी. यानी इस बार भी अगर 8 अक्टूबर से Early Access मिलता है तो इसका पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा. हालांकि, 2026 में किन मेंबर्स को यह सुविधा मिलेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
इन कार्ड पर मिल सकता है डिस्काउंट
लीक हुई जानकारी में Big Billion Days Sale 2026 के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने का भी दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि वैलिड ट्रांजैक्शन पर ग्राहों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. यह ऑफर पिछले साल की सेल से मिलता-जुलता है. 2025 की Big Billion Days Sale में भी Axis Bank और ICICI Bank कार्ड होल्डर्स को योग्य खरीदारी पर सीधे 10 फीसदी का डिस्काउंट मिला था.
पिछले साल से कितनी अलग हो सकती है इस बार की सेल?
अगर लीक सही साबित होता है तो 2026 की Big Billion Days Sale पिछले साल की तुलना में करीब दो हफ्ते बाद शुरू होगी. 2025 में सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी, जबकि इस बार 9 अक्टूबर की तारीख सामने आ रही है.हालांकि, Flipkart की सेल की तारीख हर साल एक जैसी नहीं रही है. इसलिए तारीख में बदलाव होना अपने आप में कोई असामान्य बात नहीं है. अक्टूबर में सेल शुरू होने की स्थिति में इसका फोकस दिवाली और फेस्टिव सीजन की खरीदारी पर ज्यादा हो सकता है.
ऑफिशियल घोषणा का करना होगा इंतजार
अभी सामने आई जानकारी को देखते हुए Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 के लिए 9 अक्टूबर एक संभावित तारी है, लेकिन इसे आधिकारिक तारीख नहीं कहा जा सकता. वहीं अगर लीक सही साबित होता है तो Plus और VIP मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिल सकता है और Axis Bank व ICICI Bank कार्ड पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट भी देखने को मिल सकता है.























































