ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी के 16th एवेन्यू इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में फंसे कई लोग

ग्रेटर नोएडा के 16th एवेन्यू बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।दमकल विभाग ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा है कि, ”ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के दो फ्लैटों में आग लग गई थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।”सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटे बालकनी से बाहर दिख रही है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का मौहाल हो गया था। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts