बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग.

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के कारण मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।उड़ान के दौरान मौसम बिगड़ने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई। गनीमत यह रही कि इस घटना में मुख्यमंत्री समेत सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दमदम से हेलीकॉप्टर के जरिए केशपुर के लिए रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान रास्ते में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया।खराब दृश्यता और संभावित जोखिम को देखते हुए, पायलट ने किसी भी तरह का खतरा मोल न लेते हुए एहतियात के तौर पर कोलाघाट के एक खुले मैदान में सुरक्षित लैंडिंग करने का फैसला किया।

 

खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने का था कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर जा रहे थे। वहां वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद खुदीराम बोस के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले थे।खराब मौसम के कारण हवाई मार्ग से आगे जाना संभव नहीं था, इसलिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा और समय को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा के तरीके में बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग के जरिए केशपुर स्थित अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

 

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts