बांदा। मंत्री बांदा एवं औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नंद गोपाल नंदी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्युत के खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदले जाने तथा राजकीय नलकूपों का विद्युतीकरण का कार्य अति शीघ्र कराया जाने एवं रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति तथा विद्युत बिल में सुधार किये जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं फसल बीमा योजना की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अवशेष निर्माण को शीघ्र कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने 102 एवं 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में सुधार किए जाने तथा जल जीवन मिशन की सड़कों की मरम्मत कराए जाने तथा गांव में जलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए सउन्होंने निर्माण अधीन परियोजना को शीघ्र पूर्ण किए जाने तथा गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश नहीं रखे जाएं गोवंश का चिकित्सीय उपचार एवं टीकाकरण समय से कराए जाने एवं ठंड से बचाव के उपाय कर जाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिएस, उन्होंने निराश्रित पेंशन एवं अल्पसंख्यक कल्याण की पेंशन तथा पिछड़ा वर्ग के पेंशन के पात्र लाभार्थियों के हेतु कैंप लगाए जाने के निर्देश दिएस उन्होंने सेतुओं के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्माण किए जा रहे सेतुओं का निर्माण कार्य मार्च, 26 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिए समुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को धनराशि का लोन दिलाया जाने तथा निर्माण अधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ कार्य में प्रगति लने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने राजस्व संबंधी कार्य की समीक्षा करते हुए राजस्व वादो का समय से निस्तारण किए जाने तथा धान खरीद केदो में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए सउन्होंने परिवहन कर वसूली तेजी लाये जाने तथा अवैध शराब की बिक्री पर नजर रखने से निर्देशित कियास, उन्होंने आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार ले जाने के लिए भी निर्देशित किया। मिलावट करने वालों के विरुद्ध अभियान एवं चेकिंग कराए जाने तथा मंडी में राजस्व करके वसूली किए जाने के निर्देश दिएस, उन्होंने पुराने राजस्व वादो का समय से निस्तारण कराए जाने एवं निस्तारण में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिएस विरासतों का समय से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिएस, उन्होंने अवैध प्लाटिंग किए जाने पर कड़ाई से रोक लगाई जाने के निर्देश दिएस, उन्होंने घरौली का कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने जाने के निदेश दिये।, उन्होंने सड़क निर्माण कार्य एवं सेतु के निर्माणाधीन कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीआरबी की रिस्पांस टाइम में सुधार करने तथा अवैध शराब में नशे की सामग्री की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाने एवं प्रवर्तन कार्यों में तेजी लने के निर्देश दिए सउन्होंने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने तथा गुंडा एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिएस उन्होंने जन शिकायतों का गुणवत्ता कराया जाने तथा लापरवाह के विरुद्ध कार्रवाई की रहने के भी निर्देशित पुलिस अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक ओम मणि वर्मा, जिला अधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।















