डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं.

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना कोतवाली नगर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को निर्देश दिए।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर और थाना गिरवां में राजस्व टीम के साथ बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।जनपद के सभी थानों में हुई जनसुनवाई में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया है ताकि समय सीमा में उनका निपटारा किया जा सके।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता को थाने का चक्कर न लगवाना और राजस्व से जुड़े विवादों का त्वरित समाधान करना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts