डीएम आसेरी की गर्मी में राहत वाली पहल .

बाँदा। जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क एवं शीतल पेयजल की छबीली व्यवस्था जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा कमेटी तथा नगर पालिका के सहयोग से की गई है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ जिला अधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं आज किया तथा लोगों को शरबत एवं चने का वितरण अपने हाथों से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान में वृद्धि से बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है कि ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में भी इस तरह की व्यवस्था करने में लोग सहयोग करें। जिला प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया है। जिसमें जिला प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और हीट वेव से लोगों का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध हो सके। तपती धूप से उनका बचाव हो सके। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधा लोगों के लिए काफी राहत वाली एवं सहज होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts