काठमांडू में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे सरकार के अभियान के विरोध में प्रदर्शन किया। पिछले महीने से, सरकार ने काठमांडू और अन्य स्थानों पर सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
अबतक 3,500 से अधिक इमारतों को गिरा दिया गया है।नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने चार मई को सरकार को आदेश दिया कि वह काठमांडू घाटी में कब्जाधारियों की बस्तियों को गिराने में अपनाई गई प्रक्रियाओं का विवरण प्रस्तुत करे।
खाली प्लेटें हाथ में लिए और जीने तथा आवास के अधिकार की मांग करते हुए शुक्रवार को लोगों ने नारे लगाए। ये प्रदर्शनकारी ‘संयुक्त भूमिहीन कब्जाधारी मंच के बैनर तले एकत्रित हुए थे। उन्होंने तख्तियां ले रखीं थीं, जिस पर लिखा था, ”विकास के नाम पर विस्थापन अभियान बंद करो, हमें न्याय दो, विस्थापन नहीं।























































