गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

बुढाना। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के कुछेक पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण को लेकर जोरदार मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर विशाल कुमार पाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए व देशभर में गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। डॉक्टर विशाल कुमार पाल ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति, सनातन धर्म और कृषि व्यवस्था की रीढ़ है। गौ हत्या से ना केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं बल्कि पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि गौ हत्या को रोकने के लिए सख्त कानून बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। मांग करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर विशाल कुमार पाल, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष शिवम कुमार, नगर उपाध्यक्ष छोटा सैनी गौरक्षक और हर्ष सैनी, नगर मंत्री पारस सैनी, नगर महामंत्री सुमित, नगर सचिव मोनू कश्यप, प्रदीप, सूरज, आर्यन, अंशुल और अंकुर आदि है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts