भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय और उप जिलाधिकारी श्रीमती मोनालिसा जोहरी ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। प्रमुख रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें और शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, विशेषकर महिला अपराध संबंधी मामलों की जाँच प्राथमिकता से की जाए। इस कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता भी उपस्थित रहे।
















