झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर 1:20 बजे क्राफ्ट मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देखते ही मंच के नीचे बैठी जनता ने तालियों के साथ जोरदार नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आरटीओ ऑफिस के पास स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने नवनिर्मित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया। इसके बाद वे क्राफ्ट मेला ग्राउंड पहुंचे, जहां युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी विकास योजना के 1043 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। सभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता को संबोधित किया।















