महाराष्ट्र:पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और गलत तरीके से ओबीसी व दिव्यांग कोटे का लाभ लेने के आरोप हैं। यूपीएससी और दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूजा खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए 2020 तक अयोग्य होने के बावजूद 2021 में परीक्षा दी, और इसके लिए उन्होंने फर्जी कागजात का उपयोग किया।पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि वह एम्स में अपनी विकलांगता की जांच कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कोर्ट ने उनके द्वारा जमा किए गए कागजात की जांच की आवश्यकता जताई है।















