जिला पंचायत सदस्य समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद। कटघर थाने में देवापुर निवासी जिल पंचायत सदस्य जय प्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर की ग्राम प्रधान के पिता मोहम्मद यामीन ने कोर्ट की मदद लेते हुए केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि

13 जनवरी को उनकी ग्राम पंचायत के इमलाक देवापुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधान का पिता होने के नाते वह अध्यक्षता कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी समय जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश सैनी और जगत सिंह पहुंच गए। इसी बात को लेकर उसने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कार्यक्रम के दौरान मारपीट की और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी की। एक गोली विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन से टकरा कर वहां गाड़ी लेकर आए श्रीपाल को भी लगी। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह कि कोर्ट के आदेश पर जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी, उनके भाई राम सिंह, करन सिंह, रामसिंह के बेटे निखिल, आनंद व हरिओम समेत छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts