चांदपुर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं का किसान समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में चल रहा धरना नौवें दिन भी जारी रहा। भाकियू टिकैत कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर में नौवें दिन भी धरना देकर बैठे रहे।भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, एमएसपी गांरटी कानून बनाने आदि की मांग की है। धरने पर तहसील अध्यक्ष हरिराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, राहुल कुमार, महाशय समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।























































