शाहपुर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरबालियान से जीवना दिनकरपुर मुबारकपुर सोहजानी तगन काकड़ा आदि शक्ति केंद्र पर करते हुए शाहपुर में समापन किया गया। बुढ़ाना विधानसभा से पूर्व विधायक उमेश मलिक व मंडल अध्यक्ष मुनीष त्यागी ने प्राचीन शिव मंदिर पर पेड़ लगाकर सयुक्त रूप से किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम द्वारा हम पर्यावरण दिवस मना कर भाजपा की जन कल्याणकारी नीति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी , मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाल , मंडल उपाध्यक्ष राजेश गोयल, कविता सैनी , मंडल महामंत्री डॉ नीतू सैनी , अमित पाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी मनोज सैनी मोनू सैनी महेंद्र कश्यप रमेश कश्यप इंतजार बालियां अतुल त्यागी ऋषभ कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।























































