बाइक चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिंदवारी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक के साथ अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।थाना गिरवां क्षेत्र के निवासी रामपाल ने थाना तिंदवारी में सूचना दी कि बबेरु तिराहा, तिंदवारी से अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया।देर रात्रि रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से बबेरु की तरफ से तिंदवारी आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने बेरु तिराहा के पास बांदा-फतेहपुर रोड से चोरी की थी। बाइक में रखा मोबाइल पकड़े जाने के डर से उन्होंने फेंक दिया था।तलाशी में अभियुक्त संदीप उर्फ धुनगी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त बलवीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ निवासी ग्राम पिपरगवां, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा व संदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब निवासी ग्राम पिपरगवां, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा का निवासी हैं।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तिंदवारी पुलिस ने सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा कर 2 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts