बाँदा :पुलिस बनी फरिश्ता, बेटे को लौटाया.

बाँदा । वर्दी के पीछे छिपा है एक मां-बाप का दिल।एसपी पलाश बंसल के “ऑपरेशन मुस्कान” ने फिर एक परिवार की टूटती सांसों को जोड़ दिया।थाना जसपुरा के सिकहुला गांव के बलवीर सिंह ने शाम को थाने पहुंचकर रोते हुए बताया साहब, बेटे को डांट दिया था गुस्से में घर से निकल गया है। 14 साल का है कहीं कुछ हो न जाए।प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने एक मिनट नहीं गंवाया। तुरंत टीमें बनाईं, गांव-गांव पूछताछ की। आधी रात तक सर्च ऑपरेशन चला। आखिरकार सिकहुला के जंगल से बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला गया।
बेटे ने बताया पापा की डांट से डर गया था। गुस्से में जंगल में आ गया।पुलिस अंकलों ने समझाया “बेटा, मम्मी-पापा डांटते हैं तो अपने भले के लिए… घर छोड़ना खतरनाक है। कुछ हो जाता तो,पुलिस ने माता-पिता को समझाया बच्चों को डांटिए पर प्यार से समझाइए भी। उनकी बात सुनिए। पुलिस ने बेटे से कहा गुस्सा आए तो पापा से बात करना, घर मत छोड़ना।बेटे और परिवार ने वादा किया अब ऐसा कभी नहीं होगा। और जाते-जाते पुलिस टीम को दिल से धन्यवाद दे गए।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का मतलब है हर चेहरे पर मुस्कान। बांदा पुलिस सिर्फ अपराधी नहीं पकड़ती, टूटे दिल भी जोड़ती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts