भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर ,श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर शत प्रतिशत परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित बी.एड. द्वितीय वर्ष (2022-24) के परीक्षा परिणाम में माधव कालरा ने 87.5%, सोफिया अंसारी ने 87.3% और फरहा ने 87.16% अंक प्राप्त करके क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है।
सफलता का श्रेय इन छात्रों ने भगवान, माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके अध्यापकों का मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण था और इस वजह से पढ़ाई में कोई कठिनाई नहीं हुई।श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर भानु प्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, रितु गर्ग और सपना सिंघल जैसे अध्यापक भी मौजूद थे और उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह सफलता कॉलेज के शिक्षण स्तर और छात्रों की मेहनत को दर्शाती है।















