मुजफ्फरनगर की प्रीति पाल को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित, आगामी एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलने का किया संकल्प

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने ग्राम हाश्मपुर रामराज में सम्मानित किया, जहां उन्हें पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों, पिता अनिल कुमार और दादा ऋषिपाल सिंह, को भी सम्मानित किया गया।प्रीति पाल ने आगामी एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक का रंग बदलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें पूर्व चेयरमैन मीरापुर नवीन सैनी, मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह कश्यप, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, और अन्य शामिल थे।इस खुशी के मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया और प्रीति की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts