पोषण पखवाड़ा के तहत परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता रैली का आयोजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार 8 अप्रैल 2025 से शुरू हुए “सातवें पोषण पखवाड़ा” के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता, पोषण अभियान एवं समग्र शिक्षा अभियान 2025-26 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना एवं समुदाय में शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

विकास खण्डों के विभिन्न विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने स्वयं कंपोजिट विद्यालय वहलना (सदर) एवं सैदीपुर राजू कंपोजिट विद्यालय (जानसठ) में सहभागिता कर स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के नियमित नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

कंपोजिट विद्यालय सैदीपुर राजू (जानसठ) में इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों—श्री साबिर अली, श्री नरेश कुमार एवं श्री अनिल कुमार मित्तल—का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही, गत शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एआरपी को भी सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts