केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैंपियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जार्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 वर्ष की एंसी ने 6.88 मीटर लंबी छलांग लगाई, जिससे उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंजू का 6.83 मीटर का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया।अंजू ने यह रिकॉर्ड 2004 एथेंस ओलिंपिक में बनाया था। एंसी ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय किण् गए एशियाई खेलों के 6. 48 मीटर के क्वालीफाइंग आंकड़े को भी पार कर लिया। वह इससे पहले इस सत्र में 6.75 मीटर की कूद लगाने वाली दूसरी एशियाई खिलाड़ी थी, जो उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की शैली सिंह 6.67 मीटर के साथ दूसरे और लक्षद्वीप की मुबासिना मोहम्मद 6 . 53 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य इवेंट में महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने पुरूषों की ऊंची कूद में 2 . 31 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
आवारा कुत्तों पर केंद्र का सख्त फैसला, स्कूल और हॉस्पिटल समेत सभी कैंपस से हटेंगे स्ट्रीट डॉग्स,
अधिकारियों की गलती से हर्षिता को दोबारा दौड़ना पड़ा
प्रतियोगिता में तमिलनाडु की आर. हर्षिता को महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ अकेले दोबारा दौड़नी पड़ी। रेस अधिकारियों की गलती से हर्षिता की रेस लेन में जरूरी 10 बाधाओं की जगह नौ बाधाओं के पोल रखे गए थे। इससे हर्षिता को दोबारा दौड़ना पड़ा और आखिरकार प्रतियोगिता के के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं।















