अलवर के बुर्जा के समीप स्थित राधे राधे पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए एक युवक ने सेल्समैन पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाया इसके बाद जब सेल्समैन ने उससे पैसे मांगें तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई विवाद बढ़ने पर बाईक वालेे युवक ने हथियार निकालकर सेल्समैन पर गोली चला दी।गोली लगने से सेल्समैन घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अलवर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार जारी है ।फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाईक पर बैठकर फरार हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है।















