बांदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कस रही बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जसपुरा पुलिस ने स्कूल और किराने की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के एक और शातिर सदस्य को पकड़ा है।थाना जसपुरा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल और एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और 15 जून को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी थी।मुखबिर की सटीक सूचना पर जसपुरा पुलिस ने भरुवा-जसपुरा मार्ग से करन पुत्र छोटे, निवासी भमई, थाना सिसोलर, हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर फरवरी में राजकीय हाईस्कूल और मई में किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तलाशी में उसके पास से चोरी का माल बेचकर कमाए गए 1300 रुपये नकद बरामद हुए है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने और किन-किन जगहों पर चोरी की है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।























































