बालाजी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। थानाभवन। नगर में बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक झाकियों, बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अनेक स्थानों पर लोगो ने शोभायात्रा में श्रद्धालु नर नारी बच्चो को जलपान कराया। बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बालाजी जन्मोत्सव आयोजन समिति बाला जी धाम के तत्वाधान में निकाली गई। बालाजी धाम से निकाली गयी शोभायात्रा का भव्य शुभारम्भ सांसद प्रदीप चौधरी, अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के एमडी कमल गर्ग, अंकित कुमार, पूर्व चैयरमैन संजय कुमार शर्मा ने भगवान बालाजी की आरती कर किया। तदपश्चत बाला जी की चल मूर्ति को चार घोड़ों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही भगवान जगगन्नाथ परिवार की चल मूर्तियों से सुसज्जित रथ भी भव्य रूप से सजाया गया। शुभारम्भ के पश्चात बाजार चौंक स्थित मंदिर बालाजी धाम से आकर्षक झांकियों, बैंड बाजों, डीजे से सुसज्जित शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल बालाजी भगवान, शिव पार्वती, श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, भारत माता, माता रानी, खाटू श्याम आदि झांकियां के अलावा अनिल धमाल पार्टी ननौता के द्वारा सजाई ग्यारह झाकियां भगवान बजरंगबली, वानर सेना, अघोरी तांडव आदि आकर्षण का केन्द्र रही वही रामपुर की पार्टी सोनू विशाल सन्नी एंड पार्टी द्वारा सजाई गई मां काली, भगवान भोलेनाथ, श्रीराम दरबार, पंचमुखी हनुमान व श्याम बाबा की भव्य झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। युवाओ ने बैंड बाजो, नासिक ढोल, ढोल तासे की थाप व डीजे की धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए अबीर गुलाल की होली खेली। शोभा यात्रा का मेन बाजार, मेन रोड, बस स्टैण्ड, आजाद रोड, मौहल्ला हकीमान, शाहलाल, मुजावरान, टंकी रोड, मौहल्ला खैल, नई घांस मंडी आदि अनेक स्थानों पर नगर की जनता ने प्रसाद वितरण व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गर्ग, सूरज तायल, डॉ रामावतार, सचिन तोमर, दीपक अग्रवाल, वंश शर्मा, सुभाष वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, मोनू अग्रवाल आदि शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts