जमीन दिलाने के नाम पर 88 लाख ठगे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चंडीगढ़ व देहरादून के पांच लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली थानाभवन। आंध्र प्रदेश के आनंदपुर जिले में सस्ती व उपजाऊ जमीन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने कस्बे निवासी युवक से 88 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना भवन पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाभवन कस्बे के मोहल्ला छिपीयान निवासी अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय रिड़कू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसने खेती-बड़ी व अन्य कार्य के लिए जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी। इस पर मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक ने उसकी मुलाकात चंडीगढ़ निवासी पुनीत नंदा से कराई। पुनीत नंदा ने उसे बताया कि उसका आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में जमीन खरीद बेचने का कार्य है। वहां अच्छी व उपजाऊ जमीन सस्ते दाम पर मिल जाती है। साथ ही थोड़ा सा कार्य करने के बाद उक्त जमीन पर बाग का व्यवसाय बहुत अच्छा चलता है। वह वर्तमान में यह कार्य कर रहा है। उसने अन्य भी कई लोगों को आंध्र प्रदेश में जमीन दिलाई है। पीड़ित ने बताया कि उसने पुनीत नंद की इस बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद उसने वर्ष 2017 व 18 में कुछ किस्तों में करीब 88 लाख रुपए पुनीत नंदा की फर्म में डाल दिए। पुलिस नंदा ने बताया था कि उसके अलावा देहरादून निवासी राजेंद्र अग्रवाल भी इस कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। पैसा पहुंचाने के बाद उक्त लोगों ने चार बार में 11.77 एकड़ भूमि का बैनामा उसके नाम कराया। जबकि उसने 25 एकड़ भूमि खरीदने का भुगतान किया था। यह जमीन खरीदने के बाद उन्होंने इसे उपजाऊ बनाने के लिए भी कोई कार्य नहीं किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी व उसके फोन उठाने बंद कर दिए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि वह धोखा धड़ी कर लोगों से पैसा ठगने का एक गिरोह है। साथ ही उन्होंने जो भूमि उसके नाम कराई भी थी वह भी डी ग्रेड पट्टे की थी। पीड़ित ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका है। साथ ही उक्त लोग उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुनीत नंदा, सनी धीर, श्वेता नंदा, मोहित नंदा निवासी चंडीगढ़ व राजेंद्र अग्रवाल निवासी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts