नीलगाय से टकराकर युवक की हुई दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। मेरठ के रोहटा बायपास गंग नहर रोड पर नीलगाय से टकराकर कस्बे के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलने पर परिवार व कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी।कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती, वार्ड-13, निवासी आबिद पुत्र रिजवान कुरैशी की दर्दनाक मौत हो गई। आबिद नोएडा से अपने घर बुढ़ाना आ रहा था। रास्ते में नीलगाय चलती बाइक से टकरा गई जिसके चलते आबिद की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आने पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही रात 12 बजे ही सभासद इमरान कुरैशी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रोहटा पुलिस से घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेरठ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभासद इमरान कुरैशी मानवीय संवेदना दिखाते हुए अभी भी मेरठ मोर्चरी में मौजूद हैं। वह पोस्टमार्टम के बाद खुद शव को लेकर दोपहर तक बुढ़ाना मृतक के घर पहुंचेंगे।पहुंचेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts