बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत कालिंजर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश से आ रहे पशु तस्करों के एक गिरोह को धर दबोचा।गिरधरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर 14 भैंसे और 44 पड़वा लदे मिले। पशुओं को बिना चारा-पानी के सीधी (म0प्र0) से बांदा की तरफ लाया जा रहा था।पुलिस ने मौके से ट्रक सहित 6 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त समीर खान ,कबीर, फिरोजखान ,सकील ,जाकिर रेहान सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गो-वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद पशुओं को पशु चिकित्सक के परीक्षण के बाद गौशाला भेजा गया है।















