ITI में महिलाओं के लिए 30 फीसदी सीटें रिजर्व,

देश में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) में एजुकेशन सिस्टम बदल रहा है. ITI में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 30 फीसदी सीटें उनके लिए रिजर्व की गई हैं. तो वहीं ITI में AI-रोबोटिक्स जैसी 32 मॉडर्न ट्रेड्स शुरू की गई हैं. ये पूरी कवायद ITI से निकलने वाले युवाओं में इंडस्ट्री अनुरूप स्किल विकसित करने को लेकर हैं. देश के ITI एजुकेशन सिस्टम में हुए इस बदलाव की जानकारी केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में दी है.आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि ITI में हुए बदलाव को लेकर केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में क्या जानकारी दी है.उन्होंने बताया कि ITI के करिकुलम में बदलाव किया जाता है, जिसके तहत उभरती हुई टेक्नोलॉजी, बदलते व्यावसायिक मानकों, इंडस्ट्री की डिमांड रोजगार की स्थिति के आधार पर ITI के ट्रेड्स का करिकुलम तैयार किया जाता है

महिलाओं के लिए विशेष अवसर, 30 फीसदी सीटें रिजर्व

केंद्रीय कौशल व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में कहा है ITI में महिलाओं को विशेष अवसर दिए जा रहे हैं, जिसके तहत महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग, सिलाई टेक्नोलॉजी, सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक्स (कढ़ाई), कंप्यूटर एडेड एम्ब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी और स्पा थेरेपी जैसे ट्रेड्स संचालित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ITI में महिलाओं के लिए 30 सीटों का प्रावधान किया गया है. देशभर की सभी प्राइवेट और सरकारी ITI में महिला कैंडिडेट्स के लिए 30 फीसदी सीटें रिजर्व करने का फैसला भारत सरकार की तरफ से लिया गया है.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts