1 सितंबर से बदलेंगे LPG-PNG से जुड़े कई बड़े नियम,

सितंबर का महीना कल से शुरू हो रहा है. इस दौरान LPG और PNG से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका आम आदमी की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा. इन बदलावों में रेट घटने-बढ़ने जैसी चीजें, नए कनेक्शन और e-KYC अपडेट जैसी बातें शामिल हैं. वैसे भी अमूमन महीने की शुरुआत घरेलू या कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के साथ होती है.हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. हालांकि, 5 किलो और 10 किलो वाले ‘फ्री-ट्रेड’ कैटेगरी के सिलेंडर की कीमतों में बदलाव बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कल कौन-कौन से बदलाव लागू होने जा रहे हैं.

क्या गैस सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम?

अगस्त के महीने में घरेलू LPG की कीमतें स्थिर रहीं. हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 192 रुपये घटकर 2,738 हो गई. कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद, चंडीगढ़ और तिरुवनंतपुरम जैसे अन्य बड़े शहरों में भी स्थिति एक सी बनी रही. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती का बेसब्री से इंतजार है. बहरहाल, सितंबर में घरेलू गैस के दाम कम होंगे या बढ़ेंगे या फिर पुराने रेट पर ही बने रहेंगे, इसका पता लगाने के लिए कल1 सितंबर तक का इंतजार करना होगा.

LPG e-KYC कराने का आज आखिरी मौका

तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) कनेक्शन के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की है. अगर आपने समय रहते e-KYC नहीं कराया है, तो 1 सितंबर से आपको सब्सिडी और सिलेंडर की सप्लाई से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप घर बैठे ऑनलाइन या फिर अपनी गैस एजेंसी पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

PNG प्रोत्साहन योजना कल से शुरू

सरकार की इस योजना का मकसद देश के अधिक से अधिक शहरों और कस्बों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क से जोड़ना है. इस योजना के तहत नए पीएनजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट में विशेष छूट या आसान किस्तों (EMIs) का लाभ मिल सकता है. सरकारी सब्सिडी और रियायतों से गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए नए शहरी और ग्रामीण इलाकों में मुख्य पाइपलाइन नेटवर्क बिछाना आर्थिक रूप से आसान होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts