सीजेपी नेता सौरव दास को लुकआउट सर्कुलर के चलते रोका गया,

नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सीजेपी के नेता के सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा।केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किए जाने के कारण उन्हें यात्रा करने से रोका गया है।

सौरव दास की याचिका पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल उनके पक्ष में पेश हुए. उन्होंने कहा कि सौरव दास को LOC जारी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि LOC की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती.

UK जाने से रोके जाने के फैसले को दी चुनौती

सौरव दास ने केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें ब्रिटेन जाने से रोका गया. उन्हें 24 नवंबर की सुबह UK के लिए यात्रा करनी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर रोक दिए जाने के बाद वह यात्रा नहीं कर सके. दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के दौरान जस्टिस अमित महाजन ने केंद्र सरकार से सौरव दास की याचिका पर जवाब मांगा है.

पहले भी उठाया था यात्रा रोकने का मामला

सौरव दास ने आरोप लगाया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया और कोई आदेश नहीं दिखाया गया. विदेश मंत्रालय ने इससे पहले पासपोर्ट में जन्मस्थान संबंधी कथित विसंगति को लेकर चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) की ओर से 23 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी थी. सौरव दास को सात दिनों में जवाब देने और जवाब देने तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई थी.

अब केंद्र की ओर से हाईकोर्ट में मुंबई पुलिस के LOC जारी करने की जानकारी दिए जाने के बाद मामले में नया तथ्य सामने आया है. कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है और सौरव दास की विदेश यात्रा रोकने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts