क्षमता से ज़्यादा सामान बना रहा भारत. टैरिफ पर अमेरिका के आरोपों को सरकार ने किया खारिज,

भारत ने अमेरिका के उस आरोप को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने कहा था कि भारत में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता है. इस पर जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि उसके किसी भी क्षेत्र में ऐसी अतिरिक्त क्षमता नहीं है.यह बात तब आई जब ट्रंप प्रशासन के नई व्यापार जांच में भारत पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगने की संभावना बनी.वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के फैसले पर ध्यान दिया है. वह इस नोटिस की जांच कर रही है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि व्यापार से जुड़ी समस्याओं का हल भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में ही होना चाहिए.

‘किसी भी क्षेत्र में नहीं है जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता’

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत ने इस पूरी जांच में सही तरीके से सहयोग किया है. जांच शुरू होने के नोटिस और बाद की कार्रवाई के जवाब में वाणिज्य विभाग ने साफ बताया कि भारत के किसी भी क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है.भारत सरकार ने साफ कहा, ‘वह अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए मिलकर काम कर रही है. इसमें 2 फरवरी 2026 को हुई घोषणा और 7 फरवरी को दोनों देशों की ओर से जारी किए गए साझा बयान का भी हवाला दिया गया है.’

अमेरिका ने रखा है 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिका ने कुछ चुनिंदा भारतीय सामानों पर 25% तक एक्स्ट्रा टैक्स (टैरिफ) लगाने का प्रस्ताव रखा है. लेकिन, अगर भारत अमेरिका की चिंताओं को दूर करते हुए आपसी व्यापार समझौता कर लेता है, तो यह टैक्स घटकर 17% रह सकता है. फिलहाल, यह फैसला फाइनल नहीं है, इस पर आम लोगों की राय और सुनवाई होनी अभी बाकी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts