सलमान त्यागी बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष,

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने युवा सपा नेता सलमान त्यागी को लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता और सपा नेता मास्टर अल्ताफ के संचालन में आभार सभा आयोजित की गई। सभा में पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी सहित वरिष्ठ सपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।सलमान त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सलमान त्यागी जैसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी को युवाओं के बीच मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर और सपा नेता साजिद हसन ने भी उन्हें बधाई दी।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करना होगा।कार्यक्रम में गौरव जैन, सोमपाल सिंह कोरी, मौलाना मोहम्मद नजर, शमशेर मलिक, पूजा अनिल अंबेडकर, राशिद मलिक, सचिन पाल, फिरोज अंसारी, मौलाना मोहम्मद मुस्तफा, विकील गोल्डी अहलावत, नदीम मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, डॉ. नूर हसन सलमानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts