मुजफ्फरनगर के 391 स्कूलों में एक साथ गूंजा संविधान का संदेश.

मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद में ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कमल पाण्डेय के निर्देशानुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार बौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान में निहित मूल आदर्शों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रजनीश कुमार, अपर जिला जज डॉ. विजय कुमार, रेखा सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, काशिफ शेख, गहेशानंद झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमारी सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवजी यादव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी नरसिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, पीएलवी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि जनपद के कुल 391 विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन विद्यालयों में 1,51,763 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना से परिचित कराया गया। साथ ही नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों के पालन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts