मुंबई इवेंट में बीच में रोकी गई शिल्पा राव की परफॉर्मेंस,

24 अक्टूबर 2026 को मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर कई सारे कलाकारों ने परफॉर्म किया और समां बांध दिया. इस दौरान लेकिन शिल्पा राव का शो ज्यादा चर्चा में रहा. इसकी वजह ये थी कि बीच में ही उनका शो रोक दिया गया और 15 मिनट तक शो रुका रहा. सिंगर का माइक बंद कर दिया गया और लाइट्स भी ऑफ कर दी गई. इस दौरान शिल्पा राव तो नाखुश हुई हीं साथ ही ऑडियंस भी शॉक्ड रह गई. आखिर किसी नामी सिंगर के शो को उसकी परफॉर्मेंस के दौरान बीच में ही क्यों रोकना पड़ा.शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और शो में हुए वाकये को लेकर नाखुशी जताई है. साथ ही उन्होंने फैंस से मिले समर्थन का स्वागत किया है और उनके नाम एक इमोशनल नोट लिखा है,

इवेंट में क्यों रुका शिल्पा का शो?

रिपोर्ट्स की मानें तो इवेंट के शेड्यूल में देरी की वजह से शिल्पा राव का शो बीच में ही रोक दिया गया. इस दौरान स्टेज की लाइट्स बंद कर दी गईं और सिंगर का माइक भी ऑफ कर दिया गया. हालांकि फैंस उन्हें सुनने के लिए बेकरार थे और उनके नाम की आवाज लगा रहे थे. लेकिन आयोजकों ने ना तो माइक ऑन किया और ना तो शिल्पा को अपने फैंस को बाए कहने का मौका दिया. अब सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस इवेंट के बारे में पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी नाखुशी जताई है और उनका सपोर्ट करने के लिए फैंस को थैंक्स कहा है.

Shilpa Post

शिल्पा राव ने क्या कहा?

शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मुंबई में आज मेरे दिल का एक टुकड़ा टूट गया. जब आपसे इतनी खूबसूरत मंच इस तरह से छीन लिया जाता है तो दिल बहुत आहत होता है. लेकिन जब म्यूजिक रुक गया तो भी आप लोग नहीं रुके. जैसे आप लोग मेरा नाम लेते रहे और जो प्यार आप लोगों की आवाजों में था वो मैंने महसूस किया. आज रात हमारी कहानी पूरी नहीं हो सकी. लेकिन ये मेरा वादा है कि मैं वापस आऊंगी. मैं मुंबई से बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी. शिल्पा.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts