Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. ओलंपिक मेडल जीत चुकीं बॉक्सर मैरी कॉम शो से बाहर हो गईं, जबकि टीवी एक्टर मनीष गोयल की एक लाइफलाइन खत्म हो गई. सलमान खान की गैरमौजूदगी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया. इस एपिसोड में गेम में कई अहम बदलाव देखने को मिले. वहीं, कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन और दर्शकों के वोटों का दबाव लगातार बना हुआ है.मैरी कॉम सात हफ्ते तक बिग बॉस के घर में रहने के बाद बाहर हुई हैं. इस हफ्ते उनके साथ उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, लव गिल और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू भी एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए थे. हालांकि, मैरी कॉम को दर्शकों से सबसे कम वोट मिले, जिसके चलते शो में उनका सफर खत्म हो गया है.
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम का सफर खत्म
मैरी कॉम अपने शानदार खेल करियर के साथ इस रियलिटी शो में आई थीं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है. बिग बॉस के घर में उनकी मौजूदगी से गेम में एक अलग रंग देखने को मिला. यहां उन्होंने रिश्तों, आपसी मतभेदों और गेम से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया.मैरी कॉम के एविक्शन से शो में एक और नया मोड़ आ गया है. इस सीजन में एविक्शन का तरीका भी थोड़ा अलग देखने को मिला है. कम वोट मिलने पर कंटेस्टेंट्स को तुरंत बाहर करने के बजाय उनकी लाइफलाइन खत्म करने का ऑप्शन भी रखा गया है.
मनीष गोयल की एक लाइफ खत्म
दूसरी ओर, लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर मनीष गोयल की एक लाइफ खत्म हो गई है. मनीष ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी. इस हफ्ते वह भी उन सात कंटेस्टेंट्स में शामिल थे, जिन्हें एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था.















