द्वारका में विजयादशमी का भव्य आयोजन,

द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।वह 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगी। आयोजन के लिए मंच को सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया है।सोसायटी के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि इस बार जेन जी के युवा कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया । आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे परिसर को विशेष रोशनी तथा सजावटी सामग्रियों से सजाया गया है। सोमनाथ मंदिर की थीम पर बना भव्य मंच और 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण केंद्र बना हुआ है।सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का यह प्रयास बेहद सफल रहा है। जेन जी के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया है। विजयादशमी के इस पवित्र अवसर पर विशाल जनसमूह की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्वारा रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts