आगरा में एक नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उससे करीब 3 लाख रुपये वसूले गए।
मामले में होटल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।














