विधानसभा चुनाव से पहले सपा में टिकट की मांग तेज,

मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न समाजों में राजनीतिक भागीदारी और सम्मान को लेकर चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता गौरव जैन के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों और सदर विधानसभा क्षेत्र के जैन समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने पूर्व सांसद कादिर राणा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, सम्मान और सामाजिक एकता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी को प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों और सपा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सदर विधानसभा सीट से गौरव जैन को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कादिर राणा ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव नियाज़ हैदर की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने जैन समाज के प्रतिष्ठित लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और विभिन्न समाजों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कादिर राणा को सर्वसमाज का सम्मान करने वाला लोकप्रिय नेता बताते हुए सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया। बैठक को आगामी चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान गौरव जैन, परवेज प्रधान, दिनेश जैन, मुकेश जैन, कीमती लाल जैन, संजय जैन, अक्षय जैन, दीपेश जैन, अभिषेक जैन, अश्वनी जैन, आशीष जैन, दीपांशु जैन, टोनी जैन, विवेक जैन, सिद्धांत जैन, नियाज़ हैदर, अब्दुल मुत्तलिब, शाहमीर सालार, बबली मलिक, गय्यूर मलिक, मो. नुसरत, मो. दिलशाद और गुलफाम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts