बुढ़ाना मण्डल की कार्यशाला करण फार्म में अयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्च विनित बालियान रहे अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान ने की भाजपा युवा मोर्चा की कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने बताया की भाजपा के युवा मोर्चा के द्वारा युवाओं को भाजपा से जोड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में की जा रही योजनाओ को जनता तक पहुंचना है और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गांव और वार्ड स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमे हर मंडल में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित बुढ़ाना मंडल अध्यक्ष भरत ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू मलिक, शाहिद असलम, कुलदीप बागड़ी, राम नरेश, अर्जुन राजौरिया, मास्टर विनीत शर्मा, शिवम् निमेष, प्रिंस चौधरी, अनुज गोतम , मनमोहन कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे















