बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में पत्नी से विवाद के बाद 28 वर्षीय संजय वर्मा पुत्र बलवीर वर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी। संजय मुंबई में मजदूरी करता था और नागपंचमी पर गांव आया था। वह अपने मायके मुंगुस गांव गई पत्नी मुस्कान को भी घर ले आया था। दोनों अलग मकान में रहते थे। पांच मई 2026 को दोनों की शादी हुई थी।
स्वजन के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे संजय ने घर के टीनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। पत्नी मुस्कान ने घटना की जानकारी ससुर बलवीर को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।























































