पटना में सीएम आवास घेराव के दौरान हंगामा, पुलिस-छात्रों के बीच झड़प

पटना में छात्रों के ‘मुख्यमंत्री आवास घेराव’ मार्च के दौरान हंगामा हो गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर छात्रों ने गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च का ऐलान किया था. राजभवन की ओर बढ़ते हुए छात्रों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ दिए. इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई.

बता दें कि पुलिस छात्रों को राजभवन तक जाने से रोक रही है लेकिन छात्र मानने को राजी नहीं है. प्रदर्शनकारी छात्र लगातार आगे बढ़ रहे हैं. छात्रों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत कई और मागें को लेकर सीएम आवास का घेराव करना चाहते हैं. इस पूरे मामले पर डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा, हम उन्हें रोकेंगे. हम उन्हें आगे नहीं बढ़ने देंगे. हालांकि, बातचीत सकारात्मक रही है और हमें उम्मीद है कि छात्र मान जाएंगे. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कई मुद्दे उठाए हैं और नतीजा सकारात्मक रहा है इसलिए, मुझे उम्मीद है कि भीड़ कम होगी और वे मान जाएंगे. अगर वे नहीं मानते हैं, तो हम उन्हें यहीं रोक देंगे. हम उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts