नावला के कामाख्या मंदिर में मिशन शक्ति फेस-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना मंसूरपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नावला स्थित कामाख्या मंदिर में आयोजित माता के कीर्तन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से बचने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित नशामुक्त भारत अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करनी चाहिए। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। मिशन शक्ति टीम थाना मंसूरपुर की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts