औरैया। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दीप प्रज्वलित कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।देव दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।















