जनपद में चला विशेष सघन बैंक चेकिंग अभियान,

बाँदा। पूरे जनपद में पुलिस ने बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास होने वाली लूट, छिनैती, चोरी और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंक शाखाओं, एटीएम और वित्तीय संस्थानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे चालू हैं या नहीं ,आपातकालीन अलार्म सिस्टम काम कर रहा है या नहीं, अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन निकास मार्ग सब कुछ बारीकी से चेक किया गया।

बैंक प्रबंधकों को 24 घंटे सीसीटीवी सक्रिय रखने के सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा कर्मियों को कहा गया कि ग्राहकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कराएं, ताकि यातायात सुचारु रहे और वाहन चोरी रुके।चेकिंग के दौरान बैंकों और एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े और घूम रहे लोगों और वाहनों की गहन जांच की गई। पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि बिना कारण बैंक परिसर के आसपास न रुकें।पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts