स्वयं जनगणना को लेकर नगर पालिका सभागार में एसडीएम ने की सभासदों के साथ बैठक

खतौली। नगर पालिका परिषद खतौली के सभागार कक्ष में  उपजिलाधिकारी ललित मिश्रा की अध्यक्षता में स्वयं जनगणना अभियान को लेकर वार्ड सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वयं जनगणना की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपजिलाधिकारी ललित मिश्रा और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बीएलओ एवं वार्ड सभासदों के साथ अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वयं जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करा सकें। इसके लिए वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गई।इस दौरान सभासद प्रतिनिधि हाजी वसीम, मोहम्मद आशु, मनोज सैनी, अहतेशयाम, मोहम्मद सद्दाम, डॉ. हारून, दानिश मिर्जा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts