पैरों से लगातार बदबू आना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं. गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी यह दिक्कत परेशान करती है. गर्मियों में व्यक्ति चप्पल या सैंडल्स पहन लेता है जिससे पैरों पर हवा लगती रहती है, लेकिन सर्दियों में घंटों तक जुराब और जूते पहने रहने पर लोगों के पैरों से बदबू (Feet Smell) आना शुरू हो जाती है. अगर आप भी इसी दुर्गंध से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दिक्कत (Smelly Feet) को दूर किया जा सकता है. यहां बताए टिप्स आपके काम आएंगे.
ऐसे धोएं पैर
पैरों से बदबू दूर करने के लिए दिन में 2 बार पैरों को धोना शुरू करें. कोशिश करें कि आप एंटीबैक्टीरियल साबुन से पैरों की सफाई करें.
हार्ड स्किन हटाएं
पैरों और नाखूनों पर जमी हार्ड स्किन बदबू की वजह बन सकती है. ऐसे में इस हार्ड स्किन या डेड स्किन सेल्स को हटाना जरूरी है. इसके लिए गर्म पानी में पैर डुबोकर पैरों को स्क्रब किया जा सकता है. (Image Credits – Pexels)
पाउडर का करें इस्तेमाल
पैरों की बदबू दूर करने के लिए फूट पाउडर या एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पैरों की दुर्गंध कम हो सकती है.
सही जुराब और जूते चुनें
सिंथेटिक जुराब या लैदर के जूते पहनने के बजाय ब्रीदेबल और नेचुरल फैब्रिक्स के जुराब पहनें. जूते भी ऐसे चुनें जिनसे पैरों को थोड़ी बहुत हवा लगती रहे. इस बात का ध्यान रखें कि जूतों से पसीना पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही दोबारा जूतों को पहनें. पसीने से तर जूते पहनने पर भी पैरों से बदबू आती है. (Image Credits – Pexels)
पैर से बदबू आने के क्या कारण होते हैं
गर्म मौसम के कारण, हर समय जूते पहनकर रहने से या खड़े रहने से, एक्सरसाइज के कारण, मोटापे के कारण, शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस से, किशोरावस्था में, मेनोपॉज के कारण, प्रेग्नेंसी के दौरान, कुछ दवाओं के चलते या फिर जरूरत से ज्यादा पसीना आने के कारण भी पैरों से बदबू आ सकती है.
कब लेनी चाहिए एक्सपर्ट की सलाह
अगर पैरों से लगातार बदबू आ रही है, खुद से ट्रीट करने के बाद भी बदबू दूर नहीं हो रही है और यह बदबू आपकी रोजाना की जिंदगी को प्रभावित कर रही है तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.














