दुकान में लगी आग लाखो का सामान राख.

बाँदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं, बबेरू रोड पर स्थित एलईडी सेंटर में देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शोरूम में लाइटिंग का होलसेल का काम होता था। एक कोने में जनसेवा केंद्र सेंटर भी संचालित था। दुकान मालिक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, शटर खोला तो अंदर आग विकराल रूप ले चुकी थी। शोरूम में करीब 29 से 30 लाख रुपये का स्टॉक रखा था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों ने पहले बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि काबू में नहीं आई।

सीओ प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कालू कुआं रोड पर बिजली की दुकान में आग लगी है। फायर सर्विस की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। वही दुकानदार अनिल ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों को समय से न आने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने कहा कि फोन करने के बाद लगभग एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां आई है। यदि समय रहते आग बुझ जाती तो शायद दुकान पर रखा हुआ समान बच जाता आग की वजह से दुकान पर रखा हुआ समान सब जल गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts